फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकान के बाहर फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शेखपुर गांव में मंगलवार देर शाम दुकानदार का शव दुकान के बाहर लगे टिनशेड से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजन आत्महत्या का सही कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी हरिशंकर (58) गांव में ही पान-मसाला की दुकान किए थे। मंगलवार देर शाम शव उनके ही छोटे भाई उमाशंकर जो कि समोसे की दुकान किए थे उसी की टिनशेड के बाहर गमछे के फंदे से लटका मिला। घटना के समय भाई की दुकान बंद थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव लटका देखा तब लोगों को पता चला। मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच की तो परिजन यह कदम उठाने के पीछे का कारण नहीं बता पाए। पति की मौत से पत्नी गायत्री और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बेटों में प्रमोद और चंद्रकुमार हैं।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें