उन्नाव। सिकंदरपुर गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 2.30 लाख के जेवर, नगदी और साइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच की।
सदर कोतवाली के सिकंदरपुर गांव निवासी उमाशंकर विमल की पत्नी और मां की कोविड काल में एक साथ मौत हो गई थी। मौत के बाद उनकी बेटियां लखनऊ में रहने वाले ताऊ रामशंकर विमल के पास रहने लगी थीं। उमशंकर मुंबई में नौकरी करते हैं। 30 की रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। दरवाजे में लगा कुंडा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी और बक्से में रखे दो लाख के जेवर, 30 हजार नगदी और साइकिल चोरी कर ले गए।
सोमवार को किसी की नजर पड़ी तब घटना का पता चला। चोरी की सूचना पर लखनऊ में रहने वाले रामशंकर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। पड़ोसी रिषी शुक्ला के यहां लगे सीसीटीवी में एक युवक का चेहरा साफ नजर आया है। इसके पहले 25 मई को ललऊनू के भी बंद घर का ताला तोड़कर उसी ने चोरी की। आशीष शुक्ला के घर भी जाता दिखा, लेकिन सामान नहीं ले पाया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच की गई है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।