फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-16- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ से बांगरमऊ लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरियावर गांव के ललित कुमार (32), बीमार पिता रामबिलास की जांच रिपोर्ट लेने बृहस्पतिवार को लखनऊ गए थे। साथ में छोटा भाई कैलाश (30) और गांव के ही राजेश कुमार (38) भी थे। देर शाम लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के जोगीकोट गांव के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को बांगरमऊ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें