फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मौरंग पर फिसली बाइक, 20 मीटर घिसटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सफीपुर-मियागंज मार्ग पर सड़क किनारे पड़ी मौरंग में अनियंत्रित बाइक गिरी और 20 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव सिर्स कन्हर निवासी अश्वनी (35) शुक्रवार को गांव के ही साथी मुकेश (34) के साथ बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। मियागंज मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के ताजपुर गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक सड़क किनारे पड़ी मौरंग में जाकर फिसल गई। रफ्तार तेज होने से 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें