चकलवंशी। चकलवंशी-परियर मार्ग पर पावा के पास सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी तेजशंकर (56) खेती करते थे। रविवार की रात नौ बजे चकलवंशी से बाइक से घर जा रहे थे। पावा गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को पुलिस ने अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पत्नी रमाकांती, तीन बेटे रंजीत, संजीत, संजय, बेटियों में संगीता, रंजीता और भोली बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)