फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 60 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। चार अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेगमगंज निवासी राजेश और मौरावां के मोहद्दीनपुर गांव निवासी प्रेमशंकर ने 29 जुलाई 2025 को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि गांव बस्तीखेड़ा निवासी सुनील कुमार पांडेय और उनके पांच साथियों ने बेटों को सचिवालय में मार्शल और बाबू बनवाने के नाम पर 60 लाख रुपये लिए थे। काफी दिनों तक नौकरी न लगवाने पर जब बात की तो टाल-मटोल करने लगे। बाद में रुपये लौटाने से मना कर दिया।
पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार पांडेय और उनके पांच साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पांडेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार पांडेय को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें