फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोहद्दीनपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे गांव के बाहर आम के बाग में युवक का शव पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने शराब का लती बताया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी सूरज रावत (25) लखनऊ में मजदूरी करता था। पत्नी काजल ने बताया कि कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। बृहस्पतिवार शाम वह घर से बिना बताए निकले थे, फिर घर नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद शव गांव से 100 मीटर दूर आम के बाग में फंदे से लटका मिला। दो बच्चों में सोनाक्षी और सोनाली हैं।
विज्ञापन


कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें