फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी में दवा के नाम पर 100 रुपये मांगने की अधीक्षक से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के नाम पर महिला मरीज ने डॉक्टर पर अस्पताल के अंदर से सरकारी दवा दिलाने के नाम पर 100 रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोरारा गांव निवासी गोल्डी ने बताया कि दस्त की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को दवा लेने नवाबगंज सीएचसी पहुंची थी। पर्चा बनने का समय समाप्त होने से काउंटर बंद हो गया था। स्टाफ ने महिला को कमरा नंबर छह में बैठे डॉ. जितेंद्र सिंह को दिखाने की सलाह दी। महिला के मुताबिक डॉक्टर ने पहले तो बिना पर्चा देखने से मना कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद देखा और एक पर्ची पर दवा लिख दी।
आरोप है कि दवा काउंटर पर दवा दिलाने के नाम पर सौ रुपये की मांग की। डॉक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि रुपये मांगने का आरोप बे बुनियाद है। मरीज से इलाज या दवा के नाम पर कोई पैसे की मांग नहीं की है। महिला ने सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें