फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो किसानों के घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। जगेथा गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो किसानों के घरों से जेवर-नकदी पार कर दी। पीड़ितों के अनुसार साढ़े तीन लाख के जेवर और 1.5 लाख रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव जगेथा निवासी पप्पू ने बताया कि वह बरामदे में लेटा था। पत्नी सोनी बीमार हैं। कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, बेटा राहुल मां के पास था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे के ताले टूटे थे। बक्सा खुला और सामान बिखरा था। बक्से में रखे ढाई लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी हो गए थे।
चोरों ने गांव के ही किसान सूर्यपाल के घर को निशाना बनाया। सूर्यपाल ने बताया कि वह बाहर के कमरे में लेटा था। मेन गेट का ताला बंद नहीं था। चोर उसी से घर के अंदर दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार भोर उसे भी चोरी का पता चला। चोर 1.50 लाख रुपये और एक लाख के जेवर चुरा ले गए। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें