फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस के सामने भतीजे ने चाचा के सिर पर मारी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हयासपुर गांव में कोर्ट के आदेश पर सहन की जमीन का कब्जा दिलाने के दौरान विवाद हो गया। पुलिस और अमीन के सामने ही वादी चाचा ओमकारनाथ और प्रतिवादी भतीजे गणेश में मारपीट शुरू हो गई। गणेश ने ओमकारनाथ के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल ओमकारनाथ (70) को परिजनों ने पहले सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। खून का बहाव न रुकने पर कानपुर हैलट भेजा गया है। बेटे अश्वनी की तहरीर पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अश्वनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाया जा रहा था। तभी गणेश ने पत्नी फूलमती, बेटे अनुराग और साथी हुकुम के साथ हमला बोल दिया। गणेश ने ओमकारनाथ के सिर पर कुल्हाड़ी मारी है।

कब्जा दिलाने गए अमीन आयुक्त अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि ओमकारनाथ और गणेश के बीच सहन को लेकर दीवानी में मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने ओमकारनाथ के पक्ष में निर्णय दिया था। इसी निर्णय का कब्जा दिलाने वे लोग गांव आए थे। कब्जा दिलाने पर ही प्रतिवादी गणेश ने हमला कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें