फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला भट्ठा श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। अमलोना गांव से आधा किलोमीटर दूर पेड़ पर गमछे के फंदे से भट्ठा श्रमिक का शव लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या वजह नहीं बता पाए। ग्रामीणों में पारिवारिक कलह की चर्चा रही।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के अमलोना गांव निवासी छिदनू गौतम का बेटा राजकुमार (28) ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर जंगल में बेर के पेड़ पर गमछे के फंदे से शव लटका मिला। खेत गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों और पुलिस को बताया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच की। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया। पति की मौत से गुड़िया और अन्य परिजन बेहाल हैं। चार बच्चों में साहिल, छोटा, टिल्लू और रमन हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें