फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएम के पास पर्स गिरने की फरियाद लेकर पहुंचा श्रमिक, पुलिस ने दो घंटे में खोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में श्रमिक पर्स गिरने की शिकायत लेकर पहुंचा। पुलिस ने दो घंटे में उसका पर्स तलाश कर सौंप दिया। पर्स में 10,500 रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

दही क्षेत्र में रहने वाले उमेश प्रताप मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। समाधान दिवस में पहुंचकर बताया कि वह काम से घर जा रहे थे। रास्ते में उनका कहीं पर्स निकल गया या फिर गिर गया। डीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश की और छोटा चौराहे के पास से उसे खोजकर सौंप दिया। पर्स मिलते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीएम घनश्याम मीणा ने उसे पर्स देकर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें