फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो दिन से लापता युवक का शव सीवर टैंक में मिला

विज्ञापन
फोटो-18- कन्हैया (फाइल फोटो)
विज्ञापन
परियर। दो दिन से लापता युवक का शव कार्यस्थल पर बने सीवर टैंक में मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच की। परिजनों ने किसी से कोई विवाद नहीं बताया। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव निवासी नंदन कोरी का बेटा कन्हैया (22) परियर में ही पनीर बनाने वाली भट्ठी पर काम करता था। बृहस्पतिवार को भट्ठी संचालक के भाई की हल्दी रस्म के बाद कन्हैया लापता हो गया था। साथ काम करने वालों के साथ कन्हैया के बड़े भाई रिंकू ने सभी जगह खोजा लेकिन पता नहीं चला था। शनिवार की सुबह उसी टैंक से दुर्गंध आने पर लोगों ने देखा तो उसमें कन्हैया का शव पड़ा था। बड़े भाई रिंकू के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
आईपीएस संचित शर्मा ने परियर चौकी इंचार्ज अनिल राजपूत के साथ पहुंच घटनास्थल पर जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई की मौत से रिंकू, दादी, बहन पिंकी और अन्य परिजन बेहाल हैं। युवक का अभी विवाह नहीं हुआ था। आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें डूबने से मौत की बात सामने आई है। युवक के शरीर में एल्कोहल भी मिला है। विसरा सुरक्षित किया गया है।

फोटो-18- कन्हैया (फाइल फोटो)

फोटो-18- कन्हैया (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें