फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हादसे के 14 दिन बाद घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-5- सादिया (फाइल फोटो) - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सफीपुर। करीब 14 दिन पहले बाइकाें की भिड़ंत में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मृतका के पति सहित तीन की पहले ही मौत हो चुकी है। सोमवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव शारदानहर ब्रांच पुल के पास 26 अप्रैल की शाम बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में सदर कोतवाली के पिंडोखा गांव निवासी शोभित शुक्ला (20), हरदोई के बालामऊ (कछौना) निवासी फुफेरा भाई शिवमोहन द्विवेदी (31) के साथ पीखी निवासी बांगरमऊ के रूरी सादिकपुर सीएचसी में तैनात वार्डबॉय के पद पर तैनात रहीशुद्दीन (47) और उनकी पत्नी सादिया (45) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इनमें से तीन की पहले ही मौत हो गई थी।
सादिया का लखनऊ में इलाज चल रहा था। रविवार की देर रात इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। पहले पिता और अब मां की मौत से बेटे फैज, ताहा, बेटी सबा, रूबा और आमिना बेहाल हैं। शव को गांव के बाहर कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में दंपती सहित चार लोग घायल हुए थे। तीन की पहले मौत हो गई थी। महिला की रविवार रात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें