फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो-7- अंजली (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
हसनगंज। काशीरामखेड़ा गांव में गर्भवती की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। मां ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के काशीरामखेड़ा गांव निवासी अंजली (26) पत्नी बृजेश गौतम पांच महीने की गर्भवती थी। पति ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर एक बजे बुखार आने पर पड़ोसी गांव से दवा लाकर खा ली। दवा खाने के कुछ ही देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंची बीबीपुर चिरियारी गांव निवासी मां विजयलक्ष्मी ने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का सही कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मां ने तहरीर दी है। दो लोगों को नामजद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें