असोहा। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर संडोली मोड़ स्थित बस स्टॉप के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किराना दुकानदार घायल हो गए। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
असोहा थानाक्षेत्र के अनवरपुर गांव निवासी बृजकिशोर (52) किराना की दुकान किए थे। शुक्रवार की शाम दुकान का सामान लेने साइकिल से पारा मोड़ गए थे। रात करीब 7:30 बजे लौटते समय मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर संडोली मोड़ के पास बस स्टॉप के पास पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बृजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे आशीष और मनीष ने कालूखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद लखनऊ ट्राॅमा सेंटर लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी शीला, बेटा आशीष, मनीष और विकास बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।