फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई दहेज हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। हमीरपुर गांव में 13 दिन पहले महिला का दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला था। मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि जून 24 में बहन सावित्री (23) की शादी माखी थानाक्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी गौतम पुत्र धर्मपाल के साथ की थी। आठ महीने की बेटी अक्षिता है। शादी के एक साल बाद पति सहित ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग करने लगे। 15 अप्रैल को बहन की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पति गौतम, जेठ गोकुल, ननद सावित्री और सास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पति को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें