फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-1-संभरखेड़ा गांव में घटनास्थल पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
बेहटामुजावर। बेहटा-संभरखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के संभरखेड़ा गांव निवासी मुनेद्र (25) पुत्र कमलेश बांगरमऊ क्षेत्र की एक मिल में ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार की रात ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। रफ्तार तेज होने से गांव के किनारे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इससे मुनेंद्र दबकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बांगरमऊ सीएचसी लाए। डॉक्टर ने मुनेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव लेकर घर चले गए। मंगलवार को पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया। मां कमला ने बताया कि मुनेंद्र के पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। अब बेटे ने भी साथ छोड़ दिया। बेटे की मौत से मां, मृतक की पत्नी दुर्गा बेहाल हैं। दो बच्चों में बेटा मान, बेटी सुनैयना हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

फोटो-1-संभरखेड़ा गांव में घटनास्थल पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें