फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-16- सुमित गुप्ता (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बांगरमऊ। कानपुर-बिल्हौर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बांगरमऊ नगर के स्टेशन रोड निवासी सुमित गुप्ता (32) शुक्रवार की रात साले कानपुर निवासी रामगोपाल के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कानपुर-बिल्हौर मार्ग पर कानपुर जाते समय शिवराजपुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए और रामगोपाल को भी चोटें आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। शिवराजपुर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव घर आने पर चीख पुकान मच गई। रामगोपाल ने बताया कि सुमित प्राइवेट नौकरी करते थे। पति की मौत से पत्नी ममता बेहाल हैं। दो बच्चों में बेटा और बेटी हैं। नानामऊ गंगातट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें