फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुलेट की टक्कर से सड़क पार कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार को आशाखेड़ा गांव के सामने सड़क पार कर रहे किसान को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुलेट सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के मंझरा गांव निवासी रामबिलास (55) खेती करते थे। सोमवार को सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी बहन बेला के घर जाने के लिए आशाखेड़ा गांव के सामने गाड़ी से उतरे और हाईवे पार करने लगे। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर ओर जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवारों ने टक्कर मार दी और खुद भी गाड़ी समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में घायल चारों लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने रामबिलास को मृत घोषित कर दिया।
घायल बुलेट सवार कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के बच्चीपुर गांव निवासी विशाल पुत्र सुरेश, अर्पित पुत्र विजयपाल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद तीसरे घायल आकाश को छुट्टी दे दी गई। मृतक रामबिलास के भांजे किशन ने बताया कि बड़े मामा सर्वेश का लखनऊ में इलाज चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह अमारे घर पर रुक गए थे। उन्हीं को देखने मामा रामबिलास घर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मृतक का बेटा सचिन और बेटी मुस्कान है। पति की मौत से पत्नी शकुंतला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। एसएसआई नरेंद्र प्रताप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुलेट थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें