फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गेहूं के बोझ में लगी आग, यूकेलिप्टस के 1500 पेड़ भी झुलसे

विज्ञापन
फोटो-28- जमालनगर में लगी आग बुझाने में ग्रामवासियों की मदद करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
सफीपुर। जमालनगर गांव में खेत में पड़े गेहूं के बोझ में आग लग गई। हवा चलने से आग बढ़ती गई और पास ही एक खेत में खड़े 1500 यूके लिप्टस के पेड़ों को चपेट में ले लिया। किसानों ने निजी साधनों से आग बुझाई। दमकल के पहुंचने से पहले आग बुझ चुकी थी। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन

सफीपुर तहसील के जमालनगर निवासी फरमान हुसैन ने बताया कि खेत में गेहूं के बोझ पड़े थे। शुक्रवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। खेत में शबाब आलम और शबीह अहमद की मिलकर करीब नौ बीघा गेहूं की फसल थी। अधिकांश फसलकाटकर घर भेजा जा चुका था, सिर्फ 50 बोझ खेत में पड़े थे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी फरमान हुसैन के यूके लिप्ट्स की बाग तक पहुंच गईं। अग्निशमन को सूचना देने के साथ गांव वालों ने निजी टैंकर और अन्य संसाधनों से आग बुझाना शुरू किया, आग बुझने तक 50 गेहूं के बोझ जलने के साथ 1500 यूके लिप्ट्स के पेड़ झुलस गए। लेखपाल सचेंद्र कुमार ने नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें