फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आंगन के जाल में फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। गौरी त्रिभानपुर गांव में आंगन के जाल में रस्सी के फंदे से लटककर युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी सूरज (25) गांव में ही खेती का काम देखता था। पिता महेश और मां गीता दोनों ही शिक्षामित्र हैं। पिता ने बताया कि स्कूल के बाद शाम को घर आने पर देखा दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। सूरज का फोन मिलाया तो वह भी बंद जाने लगा। इस पर पड़ोस में रहने वाले भतीजे सुधीर को बुलाया। उसके घर की छत से अपने घर की छत पर पहुंचा तो देखा जाल में फंदे से सूरज का शव लटक रहा था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनोद यादव की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पिता ने बताया कि बेटे की शादी तय हो चुकी थी, जून महीने में शादी होनी थी, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, हम लोगों को भी नहीं पता। सूरज तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई पत्नी के साथ अलग रहता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की गई है, परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें