फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो चालक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो- 15-जितेंद्र कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। तौरा गांव में ऑटो चालक का शव घर से 800 मीटर दूर खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी बात सामने आई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (40) ऑटो चलाते थे। भाई दीपक ने बताया कि बुधवार शाम वह घर से नौ बजे खाना खाकर चले गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर बाद घर से 800 मीटर दूर अपने खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। फंदे से उतारकर निजी साधन से बिछिया सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पत्नी रेनू से विवाद के बाद घर से निकले थे। पति की मौत से पत्नी रेनू, बेटी सगुन, भाई दीपक सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी कहासुनी के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें