फोटो-26- ट्रॉफी के साथ पहला स्थान पाने वाले नवाबगंज के छात्र और उनके शिक्षक। संवाद
- फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
उन्नाव। रोबोटिक्स और तकनीक में छात्रों को प्रशिक्षण देने वाली अंतराष्ट्रीय स्टैम्पिलफाई संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पूरननगर स्थित एसवीएम कॉलेज में स्टेम कार्यक्रम में कार के छोटे मॉडल की रेसिंग कराई गई। प्राथमिक विद्यालय छात्र संवर्ग में नवाबगंज ब्लॉक की टीम प्रथम कमांडो विजेता और फतेहपुर चौरासी की टीम सुपर नाइन उपविजेता रही।
उच्च प्राथमिक संवर्ग में नवाबगंज ब्लॉक की टीम नारी शिक्षा विजेता व औरास ब्लॉक की औरास रेसर टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता , डीएम गौरांग राठी और सीडीओ कृतिराज और विद्यालय के प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने छात्रों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
स्टैम्प्लिफाई ने जिले के 444 स्कूलों के 678 शिक्षकों और 60 हजार छात्रों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें कार असेंबल करना सिखाया गया। स्टैम्प्लिफाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशराज सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि उन्नाव में यह पहला प्रयास है। सांसद साक्षी ने शिक्षा में नवोन्मेष के प्रयासों की सराहना की।