फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खंती में गई, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पाटन-धानीखेड़ा मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी कैलाश शुक्ला (55) बाइक से ससुराल बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव नारायणदास खेड़ा गए थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे लौटते समय पाटन-धानीखेड़ा मार्ग पर माधवपुर के पास बेकाबू बाइक सड़क किनारे खंती में चली गई। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर निकलवाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय पत्नी नीलम मायके में ही थीं। पत्नी ने बताया कि वह खेती करते थे। हमारी कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें