नवाबगंज। कैथनखेड़ा गांव से सोमवार की रात गेहूं की मड़ाई करके लौट रहे किसान के ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर पलट गया। किसान उसी के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव निवासी किसान लाला (40) सोमवार को ट्रैक्टर में थ्रेसर लगाकर गेहूं की मड़ाई करने गए थे। भतीजे लवकुश ने बताया कि गेहूं की मड़ाई करने के बाद चाचा सोमवार की रात 11 बजे ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर में लगा थ्रेसर सड़क किनारे खंती में पलट गया। थ्रेसर पलटने के दौरान झटका लगने से चाचा लाला गिरे और उनकी दबकर मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी दी। उन्हें निकालकर सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से बेटा शिवा, बेटी नैन्सी और पत्नी रामदेवी बेहाल हैं। सोहरामऊ एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।