सनगंज। मुंशीगंज–रसूलाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे श्रमिक की मौत हो गई। सूबेदारखेड़ा गांव निवासी सर्वेश (40) मजदूरी कर परिवार पालते थे। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे पैदल घर जा रहे थे। गजफननगर गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से पत्नी नन्हक्की और चार बेटियां बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।