हसनगंज। शाहपुर तोंदा गांव में उधार दिए रुपये मांगने पर युवक पर हंसिया से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अनिल कुमार निगम ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम वह दुकान से घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के रामऔतार रावत मिले। उनसे दो साल पहले दिए 14 हजार रुपये मांगे। इस पर रामऔतार भड़क गया और साथी के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामऔतार ने हंसिया से अनिल की गर्दन और हाथ पर वार किया। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।