फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवेचनाओं में लापरवाही पर दो सब इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुरवा सर्किल के सभी थानों में लंबित विवेचनाओं की आईजी ने ऑनलाइन समीक्षा की। मौरावां थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टरों को लंबित विवेचनाओं और केस डायरी दाखिल करने में अनावश्यक देरी पर निलंबित कर दिया है। कई मुकदमों में दोनों सब इंस्पेक्टर ने न्यायालय में पर्चा दाखिल नहीं किया। न्यायालय से नो सीडी (केस डायरी) की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आईजी किरण यश ने बृहस्पतिवार की शाम पुरवा सर्किल के पुरवा, मौरावां और असोहा थाने की लंबित विवेचनाओं की ऑनलाइन समीक्षा की। मौरावां थाने की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करने के दौरान सामने आया कि सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र के पास 14 विवेचनाएं हैं, इसमें छह पुरानी और आठ नई हैं। इन विवेचनाओं में जिनमें पर्चा काटने में लापरवाही बरती गई। वहीं सुरेश सिंह के पास भी लगभग इतनी ही विवेचनाएं लंबित हैं, उन्होंने भी लापरवाही बरती।
विवेचकों का कहना है कि वह आरोपियों और वादियों से न्यायालय में पेश होने के लिए कह रहे हैं लेकिन वह नहीं जा रहे हैं। बताया कि आरोपी नोटिस भी नहीं लेते, इससे दिक्कतें आ रही हैं। इस पर आईजी ने दोनों सब इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमों की विवेचना और केस डायरी में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। अन्य विवेचकों की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है केस डायरी
पुलिस किसी अपराध की जांच के दौरान केस डायरी (सीडी) तैयार की जाती है। इसमें जांच की प्रगति, गवाहों के बयान, सबूत एकत्र करने की प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं। सीडी शब्द का प्रयोग चार्जशीट के पर्याय के रूप में भी किया जाता है। चार्जशीट वह अंतिम दस्तावेज है जो पुलिस अदालत में पेश करती है जिसमें आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों और सबूतों का विवरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें