फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू लादते समय श्रमिक की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
फोटो-12- प्रेमकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : मंसादेवी मंदिर में हवन पूजन करते भक्त।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ताजपुर गांव में बुधवार शाम खेत में मजदूरी करते समय हसनापुर गांव के प्रेमकुमार (26) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर आलू लाद रहा था तभी जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

खेत मालिक डब्बू ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे बांगरमऊ सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना बृहस्पतिवार को नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पत्नी रेशमा गर्भवती है और उसका चार साल का बेटा अभीराव है। प्रेमकुमार की मौत से पत्नी, मां कैलाशा और पिता शिवबालक बेहाल हैं। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें