फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो-34 दीक्षांत समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल प्रांगण में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। छात्रों को बताया गया कि यह समारोह प्राचीन भारतीय समावर्तन परंपरा का आधुनिक रूप है जो शिक्षा के समापन और जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एलकेजी और नर्सरी की छात्राओं में वाणी साहू, यशिका, आर्या सिंह, अनाया भारती और शैवी ने वेलकम डांस प्रस्तुत कर किया। इसके बाद यूकेजी के छात्रों में अरशान, अयांश राजपूत, सूर्यांश और राघव ने ‘चंदा चमके चम-चम’ और ‘गलती से कर ले मिस्टेक’ गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर प्रतिभा दिखाई। मोंटेसरी गतिविधियों के अंतर्गत ब्लाइंड फोल्ड और कलर मिक्सिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं जिनमें छात्रों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक खेल रखे गए। बच्चों ने ‘थैंक्यू सॉन्ग’ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्कूल की चेयरपर्सन रोमा आहूजा ने कहा कि पाठ्यक्रम के साथ-साथ सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को निखारना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें