उन्नाव। ड्यूटी से घर लौटे भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विजयकिशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया है।
विज्ञापन
विजयकिशोर (45) बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अटवा गांव के निवासी थे। वह इटावा में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। पत्नी सोनी बेटे के साथ शहर के सिविल लाइन में किराये के मकान में रहती हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण विजयकिशोर शुक्रवार की रात सिविल लाइन स्थित आवास पर आए। देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।