फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विक्रेता ने बेची जमीन पर लिया तीन बैंकों से कर्ज, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। जमीन बेचने के बाद विक्रेता ने उसी खेत को तीन बैंकों से कर्ज लेकर बंधक करा दिया। खरीदार का दाखिल खारिज न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने विक्रेता और तीन बैंकों के पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की शकुंतला ने 2015 में माखी थानाक्षेत्र के राजकुमार उर्फ राजू से खेती की जमीन खरीदी थी। परिवार में बीमारी के कारण वह जमीन का दाखिल खारिज नहीं करा सकीं। इसका फायदा उठाकर विक्रेता ने बैंक ऑफ वडोदरा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आर्यावर्त बैंक से कर्ज लिया। उसने जमीन को इन बैंकों में बंधक बना दिया। जब शकुंतला दाखिल खारिज कराने गईं तो पता चला कि जमीन पहले से बंधक है। तहसील में उनका दाखिल खारिज रोक दिया गया। एक ही जमीन पर तीन बैंकों से ऋण मिलने की जानकारी पर वह बैंक गईं, जहां कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की।

शकुंतला ने पहले पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई हुई है। जमीन बेचने वाले राजकुमार उर्फ राजू के साथ तत्कालीन बैंक कर्मचारियों पर जालसाजी, अभद्रता और साजिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें