फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर पटरी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। हाईवे से 20 मीटर दूर मुर्तजानगर के पास नहर पटरी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में लोडर का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के सीसीटीवी फुटेज में बुधवार की सुबह 5:30 बजे दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर में सराय कटियान की तरफ जाने वाली नहर पटरी स्थित रास्ते से लोडर जाता दिखा। लोडर में फंसा करीब 42 साल का युवक घिसटता दिख रहा है। गड्ढे में पहिया जाने से युवक नहर पटरी के किनारे पड़ा नजर आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मामला संदिग्ध देख फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।
चेहरा खराब होने से पहचान भी नहीं हो पाई। युवक कमर में बेल्ट की जगह सुतली बांधे है। पीले रंग का शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहनने के साथ कमर में गमछा बांधे है। बता दें कि अज्ञात युवक का शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले चार मार्च को दही थानाक्षेत्र के अलगनगढ़ गांव के रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा मिला था, उसकी भी पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम हुआ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है सोशल मीडिया और अन्य तरीके से पहचान की जा रही है। सीसीटीवी में लोडर का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा। युवक की जेब से भी कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें