बांगरमऊ। बरमबाबा पुरवा गांव में किसान का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में बेटे ने बताया कि मां की मौत के बाद से पिता तनाव में थे।
बरमबाबा पुरवा निवासी रमेश कुमार (50) खेती करते थे। बुधवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटका उनका शव मिला। ग्रामीणों ने बेटे बबलू को सूचना दी और पुलिस को भी बताया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बेटे ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से पिता परेशान रहते थे। तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे ने पत्नी के न होने से तनाव में रहने की बात बताई है।