फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में उन्नाव का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-22- मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेते उन्नाव के प्रतिभागी। स्रोत: शिक्षक - फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (लखनऊ-जोन) का आयोजन मऊ स्टेडियम मोहनलालगंज में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 11 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें उन्नाव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते।
विज्ञापन


औरास ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल रामपुर गढ़ौवा की छात्रा खुशी ने सब जूनियर लंबी कूद में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में उपासना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में कृष्णा को रजत पदक मिला। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में वृतिका ने भी स्वर्ण पदक जीता। जूनियर गर्ल्स 800 मीटर दौड़ में उन्नाव की खुशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में अदिति को रजत पदक मिला। जूनियर वर्ग की छात्राओं की ऊंची कूद में जैनिश ने रजत पदक जीता। सीनियर बालक ऊंची कूद में साहिल ने भी रजत पदक हासिल किया। 200 मीटर सीनियर दौड़ में दीपक और वृतिका ने रजत पदक जीते। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उन्नाव की टीम विजेता बनी जबकि जूनियर कबड्डी में उन्नाव उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें