फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाजार से लौट रहे युवक और दोस्त पर फायरिंग, एक को लगी गोली

विज्ञापन
फोटो-24- अचलगंज सीएचसी में भर्ती घायल लवकुश। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक पर घात लगाए चार युवकों ने फायर झोंक दिया। इससे युवक के हाथ और पेट में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की वजह लड़की को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हालांकि घायल के दोस्त ने आपसी विवाद बताया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जगनूपुरवा गांव निवासी लवकुश (19) घासिलपुरवा गांव निवासी दोस्त अंकित (20) के साथ बाइक से बुधवार शाम चार बजे हड़हा बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि घासिलपुरवा गांव के पहले पुलिया के पास घात लगाए खड़े चार युवकों में चंदन नाम के युवक ने उस पर फायर कर दिया। गोली बाइक चला रहे लवकुश को लग गई। वह बाइक तेज रफ्तार से भागने लगा। इस पर घासिलपुरवा निवासी चंदन और फूलचंद्र ने बाइक से पीछा किया। जब नहीं पकड़ पाए तो दो फायर और किए फिर भाग गए। गोली लगने से घायल लवकुश ने जगनूपुरवा निवासी सोनेलाल के दरवाजे बाइक रोकी। अंकित ने लवकुश के पिता रामकेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद आई पुलिस ने जांच की और घायल लवकुश को सीएचसी लाई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंकित ने बताया कि हम लोगों का आपसी विवाद था, काफी समय से चंदन धमकियां दे रहा था। बाजार से लौटते समय चंदन रास्ते में दिखा तो पीछा करने का शक होने पर वीडियो बनाते जा रहे थे। वीडियो में चंदन फायर करता और गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
घायल लवकुश के पिता रामकेश यादव ने घासिलपुरवा निवासी चंदन, फूलचंद्र और दो अज्ञात लोगों पर बेटे पर जानलेवा हमले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रामकेश की तहरीर पर चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें