परियर। ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक भिड़ने से युवक की मौत के बाद मंगलवार की रात माता-पिता हरियाणा से परियर पहुंचे। बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रोए। पोस्टमार्टम के बाद परियर घाट पर महेश का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने पुलिस से चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सफीपुर के अतहा गांव निवासी महेश (19) की मंगलवार को ट्रैक्टर भिड़ंत में मौत हुई थी। माता-पिता के हरियाणा में होने के कारण बहनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रात में ही पिता राजू और मां रामा घर पहुंचे और बेटे का शव देख बिलख पड़े। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल दोनों साथियों का इलाज जारी है।