फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रांसफार्मर में छुआ टेंट का पाइप, श्रमिक की मौत, साथी झुलसा

विज्ञापन
फोटो-7 नन्हक्कू (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सफीपुर। रामनगर मोहल्ले में तिलक समारोह के बाद सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे टेंट खोलते समय लोहे का पाइप ट्रांसफार्मर से छूने से दो टेंट कर्मी करंट से झुलस गए। इसमें एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को विजय सिंह का तिलक कार्यक्रम था। आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद निवासी नन्हकू (28) और बालाखेड़ा निवासी अमृतलाल (27) तिलक के बाद करीब रात करीब डेढ़ बजे टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान टेंट का पाइप पास रखे ट्रांसफार्मर से छू गया। इससे करंट से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
साथियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और दोनों को मियागंज सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने नन्हकू को मृत घोषित कर दिया। अमृतलाल की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। नन्हकू की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मनोराम, मां राजरानी, चार भाई और दो बहनें बेहाल हैं। नन्हकू के दो बच्चे मीनाक्षी (6) और वैष्णवी (3) हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिक की मौत करंट लगने से हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-7 नन्हक्कू (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें