उन्नाव। दही थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाकर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि नौ महीने पहले एक सहकर्मी युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाया था। युवक ने कब्बाखेड़ा के पास उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद युवक लगातार धमकी देकर उससे रुपये और जेवर लेता रहा। अब वह महिला और उसके पति की हत्या कराना चाहता है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जहर निगलने की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है। अभी तक महिला या उसके परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।