फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती ने मिलने से किया इन्कार, सिरफिरे युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के मिलने से इन्कार पर एकतरफा आकर्षण में युवक ने शराब पीने के बाद जहर खा लिया। लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी दुर्गेश पटेल (25) का फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से एकतरफा आकर्षण था। सोमवार को वह युवती से मिलने गांव गया था। युवती ने मिलने से मना कर दिया तो उसने शराब पी और इसके जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने उसे बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी।
डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। चर्चा है कि युवक, युवती स्कूल के समय से परिचित हैं। युवक ने एकतरफा आकर्षण में उसे परेशान कर रहा था। फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है, पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें