फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। जमालनगर गैर एहतमाली गांव के बाहर गौशाला के पास एक किसान का शव पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला। राजेंद्र पाल (55) सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा सूचित गांव के निवासी थे। वह सोमवार सुबह घर से निकले थे और शाम को जमालनगर गांव की गोशाला के पास आम के पेड़ पर उनका शव मिला। जांच में छोटे भाई मनोज ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। अक्सर बिना बताए घर से चले जाते थे। इस घटना से पत्नी रानी और बच्चे दीपक व रीता बेहाल हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि भाई ने मानसिक बीमारी की तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें