फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 7.50 लाख रुपये के एंगल लदा लापता ट्रक बरामद

विज्ञापन
फोटो-12- पुलिस हिरासत में ट्रक से एंगल चोरी का आरोपी चालक अनुज यादव। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ से कानपुर जा रहे 7.50 लाख रुपये के 12 टन लोहे के एंगल और पाइप चोरी करने की कोशिश की गई। ट्रक दूसरे दिन भी गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर ट्रक को ढूंढ निकाला। चालक की मिलीभगत से दूसरे ट्रक में माल लादा जा रहा था।
विज्ञापन

कानपुर नगर के विकास शर्मा ने आठ मार्च को सोहरामऊ थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने सात मार्च को स्टील फैक्टरी से 12 टन लोहे के पाइप और एंगल का आर्डर किया था। ट्रक चालक माल लेकर नहीं पहुंचा तो उन्होंने चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार की देर रात सोहरामऊ-सरौती मार्ग पर माल उतारे जाने की सूचना मिली।
थाना प्रभारी अरविंद पांडेय और वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक अनुज यादव को पकड़ लिया, जबकि मुख्य ट्रक चालक और श्रमिक भाग गए। अनुज यादव सोहरामऊ का निवासी है और माल चोरी के गिरोह में शामिल है। कानपुर निवासी फरार ट्रक चालक संजय लोधी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ट्रकों से माल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रकों और टैंकरों से माल चोरी करने वाला बड़ा गिरोह सक्रिय है। इसमें शामिल लोग चालकों की मिलीभगत से हाईवे के आसपास ट्रक रोकते हैं। ट्रकों में लदे माल की चोरी करते हैं। फैक्टरी से निकले माल से कुछ क्विंटल माल चोरी कर उसके वजन के बराबर लोहे की चादरें छिपा देते हैं। माल पहुंचने और तौल के बाद जब खाली ट्रक की तौल होती है तो छिपाई गई चादरें उतार दी जाती हैं। इसी तरह डीजल, पेट्रोल और सरसों तेल जैसे अन्य माल की भी चोरी होती है। सोहरामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि इस रैकेट को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार चालक संजय लोधी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें