पाटन। सड़क हादसे में घायल युवक की सातवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर लाए।े पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
बिहार थानाक्षेत्र के अकवारा गांव निवासी नंदकुमार (26) पुत्र रामराज 26 फरवरी को बाइक से बीघापुर थानाक्षेत्र के शिवदीन खेड़ा गांव ससुराल जा रहे थे। तकिया मेला गेट के पास कुत्ते से टकराकर वह गंभीर घायल हो गया था। बाइक पर बैठा चचेरा भाई शैलेंद्र भी घायल हो गया था पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। शैलेंद्र को इलाज के बाद घर भेज दिया गया था और नंदकुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजन रायबरेली एम्स लेकर चले गए थे, वहां उपचार के बाद लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।(संवाद)