फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रा का घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दिरगजखेड़ा गांव में छात्रा का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने कई दिनों से बीमार होने की बात बताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दिरगजखेड़ा गांव निवासी रंजीत की बेटी संध्या (15) कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार रात घर के अंदर पंखे में साड़ी के फंदे से उसका शव लटका मिला। पिता रंजीत ने बताया कि बेटी कई दिनों से बीमार थी, उसका इलाज चल रहा था। बताया कि रविवार को वह काम पर गया था और पत्नी शिवदेवी अपनी बीमार मां देखने लखनऊ के ताराखेड़ा अपने मायके गई थी। संध्या घर पर अकेली थी, तभी उसने यह कदम उठा लिया। रात में जब वह काम से घर लौटे तक घटना का पता चला। एक बड़ा भाई दीपक है जो राजस्थान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद जांच की गई है। परिजनों ने उसे बीमार बताया है, उसका इलाज भी करा रहे थे, उसके कागज भी दिखाए हैं। पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें