उन्नाव/बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात एक ही ट्रक से अलग-अलग समय में रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। इन हादसों में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 31 घायल हैं। इनमें से 11 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसों की वजह चालकों को झपकी आना बताया जा रहा है। एक हादसा पुलिस की लापरवाही से हुआ है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात करीब 12 बजे रामदाना के बोरे लादकर लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक में किमी संख्या 227 सिरधरपुर गांव के सामने आगरा फोर्ट डिपो की बस का बायां हिस्सा ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में बस में सवार 14 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस ने पांच एंबुलेंस से घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने और टायर फट जाने से हाइड्रा की मदद से ट्रक को पुलिस ने किलोमीटर संख्या 232 पर स्थित प्रीतमपुर पुलिस चौकी के सामने एक्सप्रेसवे पर ही खड़ा करा दिया।
रात करीब 2:30 बजे लखनऊ की ओर जा रही मथुरा डिपो की बस इसी ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस में आगे की सीटों पर बैठे तीन यात्रियों कासगंज जिला व कस्बा निवासी सौरभ (35) पुत्र सुदर्शन सैनी, सीतापुर जिले के थाना रऊसा के गांव तेवलपुरवा निवासी मुकेश (20) पुत्र रामशंकर लोधी और एक अन्य यात्री की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 11 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बांगरमऊ कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क के किनारे पीली पट्टी के अंदर (पार्किंग लेन) में खड़ा था। प्राथमिक जांच में बस चालकों को झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। तीनों मृतक मथुरा डिपो की बस में बैठे थे। तीसरे मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मथुरा डिपो का चालक भाग गया है। एआरएम रोडवेज गिरीशचंद्र वर्मा की तहरीर पर मथुरा डिपो के बस चालक अनिल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एमआर की मौत से परिजन बेहाल
हादसे में जान गंवाने वालों में कासगंज जिला व कस्बा निवासी सौरभ (35) पुत्र सुदर्शन सैनी शामिल हैं। चाचा अजय ने बताया कि सौरभ दवा कंपनी में काम करते थे। दो भाइयों में बड़े थे। शादी हो गई थी, पत्नी रुचि और मां हैं। अभी बच्चे नहीं हैं। दूसरा मृतक मुकेश (20) पुत्र रामशंकर लोधी सीतापुर जिले के थाना रऊसा के गांव तेवलपुरवा का रहने वाला था। बड़े भाई राकेश ने बताया कि मुकेश राजस्थान में मजदूरी करता था। होली पर घर आ रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था, उसकी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से मां गीता और अन्य परिजन बेहाल हैं।
आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के घायल यात्री
1- वंदना साहनी (25) पुत्री ठगई साहनी, अहिरौली बाजार कुशीनगर।
2. रमेश (45) पुत्र शिव पूजन निवासी खंडारा थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाजीपुर।
3. अनीता साहनी (32) पत्नी मंगेश साहनी, निवासी कुशीनगर गोरखपुर।
4. सुशील कुमार (34) पुत्र रामजीलाल, निवासी बालाजी नगर एत्माद्दौला आगरा।
5. राजाराम (45) पुत्र गोपालराय, निवासी धवोविया थाना कसेमार जिला दरभंगा।
6. सुनील (45) पुत्र कमलेश निवासी अमीनाबाद लखनऊ।
7. रुद्र (4) पुत्र राजकुमार निवासी उसका बाजार सिद्धार्थ नगर।
8. सुमित्रा (26), पत्नी राजकुमार निवासी उसका बाजार, सिद्धार्थ नगर।
9. अनन्या (22) पुत्री मंगेश साहनी, अहिरौली बाजार कुशीनगर।
10. अवधेश (35) पुत्र रामनरेश करौली, बालाघाट गोरखपुर।
11. तारादेवी (30),पत्नी नागेन्द्र, निवासी कोठरा अहिरौली कुशीनगर।
12. सरस्वती (45), पत्नी ठगाई साहनी कोठरा अहिरौली कुशीनगर।
13. शाहरुख (28) पुत्र इस्माइल, निवासी किशोरपुर जगदीशपुर।
14. धीर सिंह (26) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गुरसहायगंज कन्नौज।
मथुरा डिपो की रोडवेज बस के घायल यात्री
15. सहदेव (65), जैदपुर मथुरा।
16. हर्षित पाल(18) पुत्र राजीव पाल, निवासी गंहोली थाना महोली सीतापुर।
17. सचिन (18) पुत्र सुरेश पाल निवासी चकबिजपूरी थाना वैष्णवगंज लखीमपुर खीरी।
18. राजीव कुमार (25) पुत्र मुन्नालाल, निवासी लखीमपुर खीरी।
19. अजय (16) पुत्र देशराज सिंह निवासी, गांव पडरी थाना रोसा सीतापुर।
20. प्रियंका (34), पत्नी संजीव चौहान, निवासी वृंदावन तेलीबाग लखनऊ।
21. शारदा (65) पत्नी जयसिंह निवासी वृंदावन तेलीबाग लखनऊ।
22. दयाशंकर (45) पुत्र नवल किशोर, निवासी मोतीपुर खीरी लखीमपुर।
23. आशीष (30) पुत्र लाल बहादुर साहू निवासी चौमुडा मथुरा।
24. अजय कुमार (20) पुत्र हरिओम निवासी महमूदाबाद सीतापुर।
25. दिनेश (27) पुत्र भगौतीप्रसाद, निवासी आर्सेना महमूदाबाद सीतापुर।
26. मिथलेश (28) पुत्र शत्रुघ्न, निवासी आसोना महमूदाबाद सीतापुर।
27. रजनीश (26) पुत्र रामलखन, निवासी आर्सेना महमूदाबाद सीतापुर।
28. सर्वेश (28) पत्नी शैलेंद्र चौहान निवासी वृंदावन थाना जैत मथुरा।
29. शैलेंद्र (30) पुत्र सहदेव सिंह, निवासी वृंदावन थाना जैत मथुरा।
30. अनामिका (45) पुत्री गिरधारीलाल निवासी महादेवा थाना नवाबगंज बहराइच।
31. तारा देवी (45) पत्नी शिवप्रकाश, हिलौली मौरावां उन्नाव।
जिला अस्पताल पहुंचे घायल का मोबाइल चाेरी
उन्नाव। जिला अस्पताल आई सवारियों में वंदना शर्मा, सुमित्रा, रमेश, सुनील, तारादेवी, अजय सिंह, हर्षित पाल, राजीव कुमार, सहदेव, शारदा और दयाशंकर शामिल हैं। 11 में आठ लोगों ने छुट्टी करा ली। तारादेवी को कानपुर रेफर कर दिया गया। सुनील और रमेश का इलाज चल रहा है। पीड़ित सुनील ने बताया कि रात 12 बजे हुई घटना में वह घायल हुए थे। जिला अस्पताल आने तक उनका मोबाइल बंद हो गया, उसे चार्जिंग के लिए लगाया था, रात में वह चोरी हो गया।