बांगरमऊ। बोर्ड परीक्षा में तैनात शिक्षिका ने विद्यालय प्रबंधन पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने की सलाह दी है। वहीं बीईओ ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल जगतनगर में कार्यरत मीनू सुल्तान ने फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस से शिकायत की है कि बांगरमऊ तहसील के एक परीक्षा केंद्र पर वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी कर रहीं हैं। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से उनपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया और रात तक रोककर मानसिक प्रताड़ित किया गया। आरोप लगाया कि वह छात्रों को नकल नहीं करने दे रही थीं, इसलिए उनके साथ यह बर्ताव किया गया। शनिवार को दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर चलता कर दिया।
बीईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका ने मामले की जानकारी दी है, इसमें परेशान करने वाले दोनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शिकायत की। खंडशिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका की ओर से मुकदमा दर्ज कराकर उच्चाधिकारों को भेजा जाएगा।