फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार को बचाने में पलटा मुर्गीदाना लदा ट्रक

विज्ञापन
फोटो-11- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक।  स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरधरपुर के पास कार को बचाने में बेकाबू ट्रक बीचोबीच सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक में लदे मुर्गीदाना की बोरियां बिखरने से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला जैसलमेर के थाना पनवाड़ निवासी चालक जियाउल हक (45) पश्चिम बंगाल के शहर मालदा से मुर्गीदाना लादकर राजस्थान के अलवर जा रहा था। शनिवार की सुबह आठ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिरधरपुर गांव के पास ओवरटेक कर रही कार को बचाने में ट्रक बेकाबू होकर बीचोबीच सड़क पर पलट गया। इससे सड़क पर मुर्गीदाना की बोरियां बिखर गईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन से पलटे ट्रक को सीधा कर रास्ते से हटाया और बिखरी बोरियों को भी हटाया गया। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि कार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया था। घटना में चालक घायल हुआ था, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें