फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार दुकानों का शटर तोड़कर 50 हजार रुपये और दो लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो-22- सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में दुकानाें में चोरी के बाद मौजूद दुकानदार व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में मंगलवार की रात चोरों ने तीन सराफा सहित चार दुकानों के शटर तोड़कर दो लाख के जेवर, बाइक और 50 हजार रुपये पार कर दिए। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदारों को घटना का पता चला। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बीघापुर कोतवाली के सिकंदरपुर कर्ण कस्बा निवासी शिवप्रकाश त्रिवेदी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कस्बे में उनकी मधुकर मार्केट है। इसमें लोगों ने किराए पर दुकानें ली हैं। मंगलवार की रात चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी हो गई। मां ज्वैलर्स के मालिक सतीश सोनी, न्यू राज ज्वैलर्स के मालिक राजन सोनी और परिहार ज्वैलर्स के मालिक सुजीत सिंह की दुकान से दो लाख के जेवर, प्रिया ब्यूटी पार्लर एंड मोबाइल सेंटर के मालिक दुर्गेश कुमार की दुकान से 15 पुराने मोबाइल, एसेसिरीज, तीन हजार रुपये, राज स्टूडियो के मालिक राहुल के यहां से 25 हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए। कोतवाली पुलिस के साथ फील्ड यूनिट और एसओजी ने मौके पर पहुंच जांच की तो पता चला कि कस्बा निवासी अजय के घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोरों ने पार कर दी। प्रभारी कोतवाल सुनील अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


पिकेट ड्यूटी के बाद भी नहीं लगी भनक

उन्नाव-लालगंज हाईवे के किनारे बसे सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में हाईवे के दोनों ओर दुकानें हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की पिकेट भी लगती है। इसके बाद भी दुकानों के शटर टूटते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। व्यापारियों का कहना है कि चोरी करीब 19 लाख की है लेकिन पुलिस ने तहरीर में अधिक नहीं लिखवाया है।
विज्ञापन


बंद घर से चार लाख के जेवर किए पार
बीघापुर। बहुराजमऊ गांव निवासी गिरीश पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 तारीख को वह परिवार सहित उन्नाव में बने घर गए थे। गांव वाले घर पर ताला बंद था। 25 फरवरी की सुबह आठ बजे घर आए तो देखा मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। बक्सों में रखा सोने-चांदी का करीब चार लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घर में सीसीटीवी लगा होने से चोर उसी में कैद हुए हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार अवस्थी ने बताया चोरी की प्रथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें