फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पार्लर गई किशोरी लापता, तीन घंटे बाद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। अचलगंज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी को दिनदहाड़े अगवा करने का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने उसे तीन घंटे तक घुमाया और फिर छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने बदरका चौकी पहुंचकर अपने पिता के साथ आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


किशोरी आटा बंथर गांव के पास एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखती है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह पार्लर से बटन लेने गई थी। तभी काले रंग की कार आकर रुकी और उसमें बैठे तीन युवकों ने उसे खींचकर कार में डाल लिया। युवकों ने उसे करीब तीन घंटे तक कार में घुमाया।इसके बाद उसे शुक्लागंज के पोनी सड़क के पास छोड़कर भाग गए। परिजनों ने किशोरी के न लौटने पर पार्लर संचालक से जानकारी ली।
करीब तीन घंटे बाद किशोरी ने फोन कर परिजनों को आजाद मार्ग के पास होने की सूचना दी। परिजन उसे बदरका चौकी लेकर आए, जहां उसने चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी को पूरी घटना बताई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में किशोरी खुद लड़कों के साथ गई थी। यह भी कहा कि यदि पीड़िता कोई शिकायत दर्ज कराती है। तो इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें